March 11, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedधर्मलखनऊ

लखनऊ में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी आज लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हंगामा:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद करेंगे। उन्होंने सुबह (गाड़ी में बनाया गया मंदिर) पूजा-अर्चना की। उसके बाद आशियाना स्थित स्मृति उपवन में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोपहर 2 बजे यहां पर गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

इसके पहले एक महिला उनसे मिलने की बात करने की जिद करने लगी। साधु -संतों ने पुलिसकर्मियों से उसे हटाने के लिए कहा। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। उसने महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की।

शंकराचार्य  मैं कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर ठहरा था। दोपहर में कार्यक्रम स्थल पर आना था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने पहुंचने लगे। इस वजह से मैं सुबह की कार्यक्रम स्थल पर आ गया।

 शंकराचार्य ने 6 मार्च को वाराणसी से यात्रा शुरू की थी। मंगलवार शाम को लखनऊ पहुंचे थे। यहां तीन दिवसीय गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम एक ही दिन में समेट दिया गया है।

Related posts

एयरफोर्स स्टेशन में जहाज नुमा गुब्बारा फूटा मिलने पर बढ़ाई गई निगरानी

Bhaskarnews

प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद;करती हूँ दिल से जय हिंद, जय भारत

Bhaskarnews

750 लीटर मिलावटी सरसों तेल और राइस ब्रान ऑयल रंग-एसेंस सीज:बुद्धेश्वर में जनरल स्टोर पर हुई छापामारी,

Bhaskarnews

Leave a Comment