October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

एयरफोर्स स्टेशन में जहाज नुमा गुब्बारा फूटा मिलने पर बढ़ाई गई निगरानी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी-

आगरा संवाददाता –

आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिले जहाजनुमा गुब्बारे के मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। टीमों ने एयरफोर्स के आसपास रहने वाले 2000 से ज्यादा घरों की स्क्रीनिंग की तैयारी की है।

इसके अलावा शहर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है।जिस समय आगरा में येजहाज नुमा  गुब्बारा मिला था, उसी दिन पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बीकानेर में भी ऐसा हीजहाज नुमा गुब्बारा मिला था।

एयरफोर्स स्टेशन परिसर में 12 फरवरी को ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन’ लिखा एक गुब्बारा मिला था। इसकी बनावट हवाई जहाज जैसी थी और इसमें लगभग 10 मीटर लंबा धागा भी बंधा था।

इस संबंध में थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज है। आशंका है कि यह गुब्बारा एयरफोर्स एरिया के आसपास के किसी इलाके से उड़ाया गया हो, लेकिन इसके पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चला है

Related posts

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्रृंगी ऋषि की तपस्थली श्रंगीरामपुर में चल रहे मेले का स्थलीय निरीक्षण किया

admin

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, ने जिला कारागार सीतापुर का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment