October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कूड़ा डालने को लेकर विवाद, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता – फर्रुखाबाद के मोहल्ला पलड़िया में सड़क पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की बाइक तोड़ दी गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में सड़क पर कूड़ा डालने को लेकर पहले भी तनाव था। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह मामला कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

समाधान दिवस पर अवैध कब्जे की शिकायतों का ढेर

admin

नर्सिंग होम में महिला की मौत — परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

admin

सातनपुर मंडी में आलू के भाव गिरे:80 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता हुआ,है आलू

Bhaskarnews

Leave a Comment