March 17, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमलखनऊ

लखनऊ में केरोसीन लेकर पहुंचा भगवाधारी पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर सुसाइड करने की कोशिश की :

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बॉटल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट के सामने पहुंचते ही उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से हाल ही में कराई दरोगा भर्ती परीक्षा में एक सवाल विवादों से घिर गया। उस सवाल में अवसरवादी के विकल्प के रूप में पंडित शब्द को शामिल किया गया था।तमाम आपत्तियों के साथ ही लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भी जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई।

उसका कहना  है कि भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादी से जोड़कर जानबूझकर सवाल पूछा। युवक का नाम दीपक शर्मा है। पूछे जाने पर बताया कि ब्राह्मणों को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। आज अभी एक सिपाही ने मुझे गाली दी।

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह को युवक दीपक शर्मा ने लिखित शिकायत दी। युवक ने शिकायत के तीन दिन बाद मंगलवार को हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय केरोसीन लेकर पहुंच गया। उसने यहां सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत ऐसा करने से रोक लिया। इसके बाद उसे समझाकर वहां से हुसैनगंज थाने ले गई।

Related posts

लखनऊ में पुजारी कि-पीटकर की हत्या:गांजा बेचने का विरोध किया तो नालें में डुबोया,

Bhaskarnews

लखनऊ में डीएम बोले- पैनिक न हों, लोगों ने कहा- गैस सिलेंडर के लिए 400 मीटर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है

admin

लखनऊ में आज दिलजीत का दोसांझ कॉन्सर्ट है

admin

Leave a Comment