March 14, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedलखनऊ

लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती ;पेपर वायरल, बोर्ड बोला- फेक है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। कई सेंटरो  पर  चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते और पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई।

परीक्षा 14 और 15 मार्च को 2-2 पालियों में होगी। आज पहली पाली में करीब 22 हजार अभ्यर्थी पेपर देंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक है। परीक्षा यूपी के सभी 75 जिलों में 1090 केंद्रों पर कराई जा रही है।दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर शिफ्ट-I का पेपर वायरल हो गया।

दरोगा भर्ती परीक्षा की शिफ्ट-I के दौरान ही इसका पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे भर्ती बोर्ड ने फेक बताया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने X पर पोस्ट किया है – बोर्ड यह पुष्टि करता है कि यह एक भ्रामक प्रश्नपत्र है जिसे विभिन्न प्लेटफार्मों से वायरल किया जा रहा है।इस प्रकार कोई प्रश्न पत्र आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा से संबंधित नहीं है। इसे वायरल करने वाले विभिन्न प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कृपया ऐसे गलत सूचनाओं के झांसे में न आएं।

Related posts

योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने की संघ प्रमुख से मुलाकात

Bhaskarnews

कासगंज में 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में हुए लोग घायल

Bhaskarnews

लखनऊ में आज दिलजीत का दोसांझ कॉन्सर्ट है

admin

Leave a Comment