August 26, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने की संघ प्रमुख से मुलाकात

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

लखनऊ संवाददाता – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के सर संघचालक मोहन भागवत से सीएम योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने  की मुलाकात। गुरुवार सुबह दोनों डिप्टी सीएम अलग-अलग निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे। उसके बाद  करीब 20-20 मिनट मोहन भागवत से की  मुलाकात। इन मुलाकातों को सरकार-संगठन और संघ के बीच समन्वय के नजरिए से अहम माना जा रहा। सुबह पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य भागवत से मिलने के लिए पहुंचे। भागवत से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

थोड़ी देर बाद ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। उनसे भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अहम यह रहा कि गुरुवार सुबह ब्रजेश पाठक ने पहले अपने आवास पर बटुकों की पूजा की। इसके बाद वह भागवत से मिलने के लिए पहुंचे।

संघ प्रमुख इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। गोरखपुर के बाद मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। आज वह मेरठ रवाना होंगे। संघ प्रमुख ने लखनऊ में दो दिनों के प्रवास के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर खोस फोकस किया। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया।

Related posts

लखनऊ में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी आज लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हंगामा:

Bhaskarnews

लखनऊ में भतीजे ने दी मुखाग्नि:बेटा हत्या करके जेल में बंद; मर्डर के बाद सिर काटकर फेंक दिया था

Bhaskarnews

लखनऊ में नाबालिग बेटे ने लाठी से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी

Bhaskarnews

Leave a Comment