March 7, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइम

पहले दिन स्कूल गया था बच्चा स्कूल में घुसकर कुत्तो ने बच्चे के सिर की चमड़ी खाली और :पूरा शरीर नोचा, कान काट डाला;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

बीकानेर संवाददाता  –

गांव ऊपनी निवासी रामप्रताप सिद्ध का 4 साल का बेटा रामू मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। बच्चा करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद बाहर ग्राउंड में निकल आया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था, जहां से कुत्तों का झुंड स्कूल में घुस आया। इसके बाद कुत्तों ने मासूम को अकेला पाकर उसपर हमला कर दिया।

बीकानेर में स्कूल के पहले ही दिन 4 साल के मासूम को आवारा कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह नोच लिया। कुत्तों का झुंड करीब 7 मिनट तक बच्चे के चेहरे, सिर, हाथ पैर और पीठ को नोचता रहा। बच्चा चीखता रहा लेकिन, स्कूल स्टाफ तक आवाज ही नहीं पहुंची। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने इसे देखा और दौड़ कर मासूम को कुत्तों के चंगुल से बचाया

 कुत्ते मासूम के आधे सिर की चमड़ी खा गए, उसका कान काट डाला।और हाँथ काटा  शरीर पर जगह-जगह नोचने और काटने के निशान हैं।

मामला बीकानेर के सरकारी स्कूल स्वामी विवेकानंद मॉडल, ऊपनी गांव मंगलवार का है।

बच्चे का इलाज बीकानेर के PBM अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है- बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, सिर की चमड़ी लगाने के लिए सर्जरी करनी पड़ेगी।

Related posts

भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल तानी:बोला- मार डालेंगे;

Bhaskarnews

यौन शोषण मामले में बृजभूषण पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- 5 शिकायतों में पर्याप्त सबूत

admin

कन्नौज में पैसों के विवाद के बाद दुकान में आग:दुकानदार ने आग लगाने का आरोप,लगाया

Bhaskarnews

Leave a Comment