August 26, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइम

हम आरोपी पकड़कर,खुश होते हैं’:आईजी बोले- कुछ दिनों बाद वो बरी हो जाता है,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

राजिस्थान संवाददाता -आईजी ओमप्रकाश ने कहा- बीकानेर में नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब उसे फांसी की सजा दिलाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए स्पेशल टीम गठित करके जांच करवाई जा रही है। जल्द से जल्द चालान पेश करके इतनी मजबूती से अदालत में पक्ष रखेंगे कि पॉक्सो और महिला उत्पीड़न के अभियुक्तों को फांसी मिल सके।

बीकानेर में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने छात्रा का पीछा कर उसे रास्ते में पकड़ा और चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने लड़की के मुंह में मिट्‌टी भी भर दी थी।

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने कहा- आमतौर पर हम देखा करते हैं कि हम अच्छी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, मुल्जिम (आरोपी) पकड़ लिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और खुश हो गए। थोड़े दिनों बाद पता चलता है कि जिसका चालान पेश किया, वो बरी हो जाता है।

इससे समाज और परिवादी खुद को ठगा हुआ सा महसूस करता है। अभी हाल ही में बीकानेर पुलिस ने जिस मुल्जिम को गिरफ्तार किया है, उसमें भी हमने स्पेशल पीपी को लाकर इसमें जांच के मुख्य पॉइंट को देखा है। ताकि आगे मुल्जिम किसी भी सूरत में बरी नहीं हो। महिला और पॉक्सो के मामलों में हमारा प्रयास रहता है कि उसको लगातार फॉलोअप करके फांसी की सजा दिलाएं। ऐसे प्रयास हमने पहले अजमेर और पाली में भी किए हैं।आईजी ने बुधवार को बीकानेर में जॉइन करने के दौरान मीडिया से बातचीत की।

Related posts

कानपुर में मंगलसूत्र लूटने वाले का एनकाउंटर, महिला हाथ जोड़कर बोली-थैंक्यू सर:

Bhaskarnews

OT टेक्नीशियन ने निकाली थी MBA स्टूडेंट की किडनी:कानपुर में ट्रांसप्लांट किया;

Bhaskarnews

लखनऊ में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या,दोस्तों ने गर्दन से मांस भी निकाल दिया था:

Bhaskarnews

Leave a Comment