October 28, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

भाजपा यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लड़ रही : शैलेंद्र जैन, विधायक

उड़ीसा में बालासोर लोकसभा के तहत रैमुना विधानसभा प्रभारी और सागर के वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन भुवनेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने बालासोर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी के साथ संगठनात्मक बैठक लेकर चुनाव की रणनीति तैयार की। इस दौरान लोकसभा प्रभारी, कार्यालय प्रभारी मनोरंजन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

सोमवार सुबह विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रभु श्री राम मंदिर पहुंचकर दर्शन कर कार्य प्रारंभ किया। लोकसभा कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा
यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि इस देश को विकसित देश बनाना है। उन्होंने पूरे देश भर को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। उनके विकास कार्य दक्षिण से लेकर उत्तर तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक सभी जगह देख सकते हैं। उनकी जन कल्याणकारी योजनाओं ने सभी वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरकर मतदाताओं के बीच पहुंचना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी जनमानस को अवगत कराना है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना वरदान साबित होगी। योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 5 लाख तक का निशुल्क उपचार दिया जाएगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस योजना का जिक्र बुजुर्ग मतदाताओं से जरूर करें।

विधानसभा प्रत्याशी के साथ भी ली बैठक
लोकसभा चुनाव के साथ यहां विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं l इसी क्रम में विधायक जैन ने रैमुना से भाजपा प्रत्याशी गोविंद चंद दास के साथ अन्य पदाधिकारी की बैठक ली। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र, विधानसभा प्रभारी आशीष घोष के साथ विधानसभा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में 9 ट्रक सीज:ओवरलोडिंग पर एआरटीओ सुभाष राजपूत की कार्रवाई

admin

फर्रुखाबाद में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी:नवाबगंज में 27 गांवों की बिजली गुल,

Bhaskarnews

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में भजन और संगीतमय शैली में पाठ; भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल का संगम

Bhaskarnews

Leave a Comment