September 16, 2026
Bhaskar News Agency
खेल

सूर्यकुमार ने कहा – अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, परिस्थितियों के लिए तैयार है।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

खेल संवाददाता -टी-20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है।

प्लेइंग-11 में बदलाव पर हंस पड़े सूर्या

जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव और संजू सैमसन को शामिल करने पर सवाल पूछा गया तो सूर्यकुमार हंस पड़े। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या अभी अभिषेक को हटा दूं? या तिलक को?

कप्तान बोले-पिच और परिस्थितियों पर भरोसा- पिच को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि टीम हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार है। उन्होंने माना कि विकेट ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं थे, लेकिन टीम ने हालात के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश की है।

उन्होंने यह भी कहा, बल्लेबाजी में परिस्थिति का सम्मान करना जरूरी है।शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या बोले, अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। मुझे चिंता उन लोगों की है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं।हमारे पास पर्याप्त कौशल है। कभी-कभी स्थिति के अनुसार खेलना पड़ता है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

Related posts

IPL से पहले पहुंचे अयोध्या राम मंदिर:टीम के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ ने किए दर्शन

Bhaskarnews

इकाना में आज IPL मैच, बारिश के आसार नहीं:रातभर बारिश हुई है

Bhaskarnews

अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

Bhaskarnews

Leave a Comment