September 16, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी के रेलवे टीम को ग्रामीणों ने घेरा, ककवा क्रासिंग बंद करने पर हुई नोक-झोंक,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी )

अमेठी कस्बे की ककवा रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने के लिए बुधवार को पहुंची रेलवे टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए  कहा की क्रॉसिंग चालू रखने की मांग की। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटों तक बहस और नोकझोंक के बाद रेलवे टीम को बिना क्रॉसिंग बंद किए लौटना पड़ा है।

फिर छिड़ा पुराना विवाद यह विवाद नया नहीं है। ककवा रोड पर हाल ही में फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे ने इस क्रॉसिंग को पहले भी बंद करने का प्रयास किया था। उस वक्त स्थानीय लोगों के विरोध के चलते तत्कालीन सांसद स्मृति ईरानी ने हस्तक्षेप किये थे , जिसके बाद क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया गया था।

हालांकि, सोमवार को एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों ने इस क्रॉसिंग को बंद करने की कोशिश की, जिससे क्षेत्र के लोग भड़क गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया, तो उन्हें किठावर मार्ग से कस्बे तक आने के लिए कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

Related posts

गरीब के घर में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख – तबाही का मंजर देख बिलख पड़ीं महिलाएँ

admin

माउंट केन्या पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराएंगे पर्वतारोही अभिनीत मौर्य

admin

संबैधानिक व्यवस्था में आस्था का आवाह्वान कर मारिया आलम ने कराया बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का शुभारम्भ

admin

Leave a Comment