November 17, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी में रामकथा का तिलोई में किया शुभारंभ

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)

अमेठी के तिलोई स्थित आरबीएस इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की महिमा का महत्व समझाया है। उन्होंने भगवान की असीम कृपा के बारे में बात करते हुए कहा कि भगवान की कृपा से ही हम सन्मार्ग की ओर प्रेरित होते हैं। माता पार्वती के शंका समाधान करते हुए आचार्य शान्तनु महाराज ने बताया कि ईश्वर सगुण भी हैं और निर्गुण भी। भक्त जिस रूप में प्रभु की पूजा करना चाहते हैं, प्रभु उसी रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

 रामायण को कल्पवृक्ष के समान बताते हुए आचार्य जी ने कहा कि इसे गाने वाला जो चाहता है, वही उसे प्राप्त करता है, लेकिन इसके लिए शर्त है कि इसे निर्मल मन से गाया जाए तो। रामकथा में पहले शिव और पार्वती की कथा का वर्णन करते हुए आचार्य जी ने बताया कि यह दोनों श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं।

शिव बारात और कुरीतियों पर प्रहार आचार्य शान्तनु महाराज ने भगवान शिव की बारात का दर्शन कराया और बताया कि भगवान शिव की बारात में भूत-प्रेत भी शामिल थे, लेकिन वे भी बहुत संयमित थे, जिसे हमें आत्मसात करना सिखाया है । इसके साथ ही महाराज जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कुठाराघात किया और समाज को जागरूक किया है ।

 

Related posts

राज्यपाल बोले – कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने उड़ाई थी अफवाह

admin

रबी बुवाई के लिए उर्वरक उपलब्ध कराने को जिला प्रशासन कटिबद्ध, विभिन्न सेंटर व सहकारी समितियों के माध्यम से हरदोई मे 16221 मी०टन डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० का हो चुका है वितरण

admin

हरदोई केंद्रीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 62वां स्थापना दिवस

admin

Leave a Comment