September 16, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर में अवैध को अंग्रेजी शराब लेजाकर पकड़ ली ट्रेन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अम्बेडकरनगर)

अंबेडकरनगर में अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ टीम ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस से अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी उसमे  34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की बुकिंग करने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अकबरपुर आरपीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सरयू-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध ढंग से अंग्रेजी शराब की बोतलें बिक्री के लिए ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद जब तक आरपीएफ टीम कुछ करती तब तक ट्रेन अकबरपुर स्टेशन से वाराणसी की तरफ रवाना हो चुकी थी। इस पर आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम आबकारी विभाग के साथ-साथ शाहगंज जीआरपी को सूचना दी है ।

स्टेशन पर टीम ने की जांच खुद सरकारी वाहन से शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गये है। ट्रेन जैसे ही शाहगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी तो टीम ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान 34 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि शराब की बोतल सहारनपुर से जयनगर के लिए बुकिग़ की गई है । उन्होंने बताया कि शराब की बुकिंग करने वाले त्रिलोक कुमार पांडेय व मोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related posts

परिषदीय विद्यालय के ताले तोड़ ले गए लाखों का सामान चोरी

admin

क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को एसपी ने मेडल देकर किया सम्मानित

admin

एनसीसी कमान अधिकारी के निर्देशन में कराया गया सी पी विद्या निकेतन में मॉक ड्रिल अभ्यास

admin

Leave a Comment