October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

कटेहरी में होगी 14 टेबल की मतगणना

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकरनगर)

अम्बेडकरनगर में कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जा रहे है। मतो की गिनती 31 राउंड की होगी। मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। प्रशासन व राजनीतिक दलों ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मतों की गिनती सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच में होगी ।

23 नवंबर को मतगणना होगी। मतगणना ल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में सुबह आठ बजे से 14 अलग-अलग टेबल पर होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के जरिए जिन लोगों ने मतदान दिया है,  उनकी गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती का सिलसिला शुरू किया जाएगा। मतों की गिनती 31 राउंड में पूरी हो जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

20 नवंबर को  मतदान हुआ था  कटेहरी विधानसभा उपचुनाव का मतदान 20 नवंबर को 425 बूथों पर कराया गया था। कटेहरी में 4 लाख से ज्यादा मतदाता है। इनमें से 56.9 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट किया। मतदान के बाद ईवीएम मशीन को इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग के रूम में रख दिया गया है उसकी कड़ी निगरानी अर्द्धसैनिक बल के जवान कर रहे हैं। सिविल पुलिसकर्मियों को भी बाहरी सुरक्षा में लगाया गया है।

Related posts

क्रिसमस डे कार्यक्रम अवसर पर छात्रों ने अनोखे अंदाज में किया आगन्तुकों का स्वागत

admin

प्रभारी मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की पी0पी0टी0 के अवलोकन के साथ समीक्षा

admin

तहसील का रिश्वतखोर पेशकार हुआ निलंबित

admin

Leave a Comment