October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी में सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की 85 वीं जयंती

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर अमेठी के गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है।

सभा की शुरुआत स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी यादों को नमन करते हुए मनाई गई है। इस अवसर पर उनके समाजवादी आदर्शों को आत्मसात करने और उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया है।

जिलाध्यक्ष बोले- ‘मुलायम संघर्ष के प्रतीक’ है सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा, “मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन समाजवाद और संघर्ष की प्रेरणा देता है। गरीब, मजदूर और किसानों के अधिकारों के लिए उन्होंने हमेशा आवाज उठाई है । उनके विचार हमें हर परिस्थिति में जनता की भलाई के लिए काम करने को प्रेरित करते हैं।” सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र एडवोकेट ने कहा, “मुलायम सिंह यादव का योगदान भारतीय राजनीति में मील का पत्थर है। उनकी नीतियां और संघर्षशीलता हमेशा हमें प्रेरित होगी ।”

Related posts

प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर हुआ धड़ से अलग: कंधे पर बैग टंगा रहा;

Bhaskarnews

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Bhaskarnews

ज्वेलर्स के मकान में लगी आग:22 साल की बेटी ने कूदकर बचाई अपनी जान,

Bhaskarnews

Leave a Comment