August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

गहरे नाले में गिरे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर निवासी 25 बर्षीय अनुज श्रीवास्तव पुत्र विमल श्रीवास्तव हाल निवासी कायमगंज मोहल्ला नुनहाई गांजा भांग वाली गली , की नाले में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि बीती शाम वह फर्रुखाबाद अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था । उसी समय उसकी बाइक फिसल कर गहरे नाले में जा गिरी । जिससे कींचड़ युक्त नाले में भरे गंदे पानी में डूबने से युवक की सांसे थम गई । मृतक के बहनोई सनोज श्रीवास्तव ने बताया की वह बीती शाम अपने मामा के घर टाउन हाल फर्रुखाबाद जाने के लिए वाइक से जा रहा था । रास्ते में टाउन हॉल के नीचे बने नाले के पास उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। गहरे कींचड़ युक्त नाले के पानी से बाहर न निकल पाने से उसकी डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी पिंकी एवं दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चला गया। इस घटना से मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ जैसा टूट पड़ा है । मौत के गम में मृतक की मां रानी देवी – पत्नी पिंकी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है । हालांकि घटना की सूचना पर पहुंचे मोहल्ले वाले तथा निकट संबंधियों द्वारा समझा बुझा कर शांति करने का काफी प्रयास किया जा रहा है । किन्तु मां एवं पत्नी के आंसू थम नहीं रहे हैं ।

Related posts

पुलिस ने तमंचा लगा फर्जी केस बनाकर किया युवक का चालान जांच में निकला फर्जी षड्यंत्रकारी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

admin

जर्जर हाई टेंशन विद्युत लाइन से ग्रामीणों को हो रही विद्युत आपूर्ति, कभी भी हो सकता हादसाकछौना,

admin

अखंड प्रताप के हत्यारोपित भाइयों सहित पांच के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

admin

Leave a Comment