August 5, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादहादशा

फर्रुखाबाद में बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत:पत्नी और बेटा घायल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता फर्रुखाबाद –  शाहजहांपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव के पास गुरुवार देर रात।शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरने के कारण  युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटा भी घायल हो गया । यह घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव के पास गुरुवार देर रात हुई।

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बहरिया गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ कुशवाहा अपनी पत्नी नीलम और डेढ़ वर्षीय बेटे कृष्ण के साथ हेतमपुर में अपने साढू मदनपाल के यहां शादी में गए थे। देर रात वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। हेतमपुर गांव से करीब एक किलोमीटर आगे एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

इस दुर्घटना में सौरभ कुशवाहा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी और बेटे को भी हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुबह करीब 4 बजे सौरभ व उनके बच्चे को लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी है। परिजनों ने बताया कि सौरभ अपने पिता रवि का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां किरन और पिता रवि सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।

Related posts

नीट-2026 में सफल चक्रेश शाक्य का समिति ने किया भव्य सम्मान

admin

अलीगढ़ में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 15 यात्री घायल:ड्राइवर और कंडक्टर घायल,

Bhaskarnews

जमीन बंटवारा एवं गेहूँ फसल काटने के विवाद में मारपीट तथा देखलेन की धमकी का

admin

Leave a Comment