September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedअलीगढ

अलीगढ़ में:महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी पर बवाल, 40 राउंड फायरिंग भी हुई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता अलीगढ़ –

अलीगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो गुटों के बीच गुरुवार रात भिड़ंत हो गई।भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली थी, जिस पर शशांक गुट के मोहित शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर हुए विवाद में बीच बाजार दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच कुछ लोगों ने बंदूकें निकाल लीं। फायरिंग होने लगी। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी-राहगीरों में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने बताया- दोनों तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक गोलियों की आवाज गूंजती रही।

दरअसल, भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और शशांक पंडित के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। इस बीच, भाजयुमो महानगर की पूरी टीम का जल्द ही नए सिरे से गठन होना है। दोनों अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। ऐसे में दोनों संगठन में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे रहते हैं। पुलिस का कहना है यहे ताजा विवाद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर है। इसे लेकर ही दोनों गुट आमने-सामने आ गए। फायरिंग में 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने रसलगंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, यश गोयल, मोहित, अमन, प्रिंस, अनुराग समेत 12 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया- मुख्य आरोपी शशांक पंडित पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

एसडीएम तिर्वा ने उमर्दा गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया:सर्वर

admin

आगरा के अरनोट पुल पर तड़के सुबह ट्रक-कार की टक्कर में दो की मौत, सात घायल:आगरा

Bhaskarnews

होली से ठीक पहले मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण में सुबह से बंद मंदिर के कपाट:पट खुलते ही होगी सफाई

Bhaskarnews

Leave a Comment