September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedआगरा

आगरा के पिनाहट के कुकथरी गांव में कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस फैली तो घुटन हुई,

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता आगरा –

आगरा के पिनाहट के कुकथरी गांव में गुरुवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। गैस गांव में फैल गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी। इसके चलते पूरा गांव खाली हो गया। लोग घरों को छोड़कर भाग निकले। तबियत खराब होने पर 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने कोल्ड स्टोर में रिसाव बंद किया। हादसे के बाद शुक्रवार को अब गांव में हालात सामान्य है।

कुकथरी गांव के बाहर दो कोल्ड स्टोर हैं। इसमें समाधिया कोल्ड मुकेश शर्मा का है। मुकेश शर्मा ने बताया कि घटना करीब रात साढे़ 8 बजे की है। कोल्ड में आलू रखे जा रहे हैं। ऐसे में लेवर काम कर रही थी। अमोनिया गैस का सिलेंडर को मशीन में लगाया जा रहा था, तभी अचानक से गैस लीक हो गई, इससे कोल्ड  में काम कर रही लेवर में अफरा-तफरी मच गई। वो बाहर भागने लगे। मामला बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन ज्यादा बन गया।

गांव के रहने वाले ओमकार शर्मा की कोल्ड के बराबर में दुकान है। ओमकार ने बताया कि रात को दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक कोल्ड में काम करने वाली लेबर भागने लगी। वो कह रहे थे गैस लीक हो गई है। कोल्ड के बाहर तीन-चार लोग भागते हुए गिरे। वो उल्टियां करने लगे। मुझे  भी घुटन महसूस होने लगी। आंखों में जलन महसूस होने लगी । मैं दुकान छोड़कर भाग निकला। गांव के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। हर तरफ लोग भागते दिख रहे थे।

गांववालों ने बताया- कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। तेज बदबू की वजह से कुछ समय के लिए गांव से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। गांव से सभी लोग करीब 2 किलोमीटर दूर भेजे गए हैं। 6 बच्चों समेत 27 लोगों की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से उन लोगों को हॉस्पीटल पहुंचाया गया।

Related posts

बैंक PO की नौकरी छोड़कर तैयारी की, अब बने SDM:आगरा के 6 कैंडिडेट UPPSC में सिलेक्ट

Bhaskarnews

अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:भर्ती का आज तीसरा दिन

Bhaskarnews

इटावा में सीढ़ियों से गिरे किसान की मौत:के बाद गुस्साए परिजन

Bhaskarnews

Leave a Comment