March 7, 2026
Bhaskar News Agency
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में 2 युवतियों की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अयोध्या )

अयोध्या जनपद के दो थाना क्षेत्र में दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थितियों में  हुई मौत है। दोनों का शव घर के कमरे में फांसी से फंदे से लटका मिला है। पुलिस दोनों युवतियों की मृत्यु को आत्महत्या मान रही है। पहली घटना थाना हैदरगंज के बैसूपाली केवटहिया गांव की है, दूसरी घटना कोतवाली नगर के वजीरगंज की है। पुलिस ने दोनों युवतियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

नगर कोतवाली के वजीरगंज मदरसा नुरुल हबीबिया जूनियर हाईस्कूल के निकट रहने वाली भूरी निषाद (18) पुत्री स्व पिंटू निषाद का शव उसके ही घर में सीलिंग फैन से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला है। मामला युवती से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुलवा कर साक्ष्य संकलन कर बाया है। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर बाई जा रही है।

अयोध्या के बैसू पाली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी का घर के अंदर टिन सेट से शव लटकता परिजनों को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

Related posts

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में खैर उपचुनाव की होगी मतगणना

admin

आयोजित बैठक में डीएम ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा

admin

दौड़ने का अभ्यास करने निकले तीन छात्र कार की टक्कर लगने से हुए गंभीर घायल -एक की मौत

admin

Leave a Comment