October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आग की चपेट में आया टेंपो चालक बुरी तरह झुलसा – हालत गंभीर किया रेफर

आग की चपेट में आया टेंपो चालक बुरी तरह झुलसा – हालत गंभीर किया रेफर
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज रेलवे स्टेशन से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित कैसर खां अड्डा पर तख्त के ऊपर बैठा व्यक्ति अचानक घूँ – धूँ कर जलने लगा । मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे किसी तरह बचाया । बताया गया कि कायमगंज नगर के कैंसर खां के अड्डे के पास श्याम नगर निवासी 28 बर्षीय राजन गिहार उर्फ़ लल्ला तख्त पर बैठा था । राजन परिवार के भरण पोषण हेतु टैम्पो चलाता है । बुधवार की देर रात उसे गंभीर हालत में श्याम नगर निवासी उसी के स्वजातीय घनश्याम ने पुलिस की सहायता से अस्पताल लाकर भर्ती कराया । राजन लगभग 90% से भी कुछ ज्यादा झुलस चुका था । घनश्याम ने बताया कि वह कैंसर खां के अड्डे के पास तख्त डाल कर जूता जप्पल बेचता है और शाम को अपना सामान उठा कर घर चला जाता है । लेकिन उसके तख्त वहीं पड़े रहते हैं । वहीं पर यह राजन बैठा था और संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई । वह धूँ – धूँ कर जलने लगा तो वहां भीड़ जमा हो गई ।चीख पुकार सुन वह भी मौके पर पहुंचा। और आग बुझाई ।वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी लाकर भर्ती कराया । जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉ०जितेंद्र बहादुर ने बताया कि यह 99% जल चुका है । उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए उसे डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

Related posts

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर लगा चार लाख ठगी का आरोप

admin

गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने गन्ना विकास समिति की समीक्षा

admin

Leave a Comment