August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

एआरटीओ प्रवर्तन ने बिना फिटनेस के 11 वाहनों को सीज कर – एक ट्रैक्टर ट्राली पर जुर्माना कार्यवाही करते हुए ,ओवरलोड ट्रक किया सीज

एआरटीओ प्रवर्तन ने बिना फिटनेस के 11 वाहनों को सीज कर – एक ट्रैक्टर ट्राली पर जुर्माना कार्यवाही करते हुए ,ओवरलोड ट्रक किया सीज
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
वाहन चेकिंग तथा ट्रैफिक नियमों के पालन करने पर संभवत अब प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है इसीलिए आज एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद सुभाष चन्द्र राजपूत ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । उन्होंने नगर तथा कायमगंज रोड पर बिना फिटनेस संचालित वाहनों की चेकिंग की। दौरान चैकिंग 11 वाहन बिना फिटनेस संचालित पाए जाने पर इन्हें सीज कर दिया गया ।, इन वाहनों में 01 ऑटो रिक्शा, 9 हल्के भार वाहन तथा 01 जेसीबी शामिल है । जब एआरटीओ चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी समय उन्हें कायमगंज मार्ग पर रेलवे स्टेशन की रेक से शमशाबाद को 300 बोरी यूरिया ले जाते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दी । जिसे रोककर जांच के बाद चालानी कार्रवाई करते हुए 81000 रुपया जुर्माना लगाया गया । ट्रैक्टर ट्रॉली पर राज्य कर विभाग का ई वे बिल भी पाया गया। कायमगंज मार्ग पर ही एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर सीज किया गया तथा उस पर 43000 रुपया जुर्माना लगाया गया । एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा सभी वाहनों पर दो लाख 31 हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया है । उन्होंने कहा कि चेकिंग कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

Related posts

घोड़े पर सवार होकर बालिका बनी झलकारी बाई

admin

ससुराली जनों द्वारा की गई मारपीट से अपमानित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin

*बाबा साहेब के अपमान को नहीं भूल सकती कांग्रेस : तनुज पुनिया

admin

Leave a Comment