October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आमजन की संतुष्टि ही उनका अंतिम लक्ष्य है। नये वर्ष में वह और उनकी टीम नयी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी :-जिलाधिकारी

हरदोई( लक्ष्मीकान्त पाठक)नये वर्ष की प्रथम जन सुनवाई में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जनसुनवाई कर रहे सभी अधिकारियों को नव वर्ष की बधाई दी तथा सभी को सन्देश दिया की नये वर्ष में नयी ऊर्जा के साथ जन शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सभी अधिकारी मन लगाकर कार्य करें। सभी अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी को नये वर्ष की बधाई दी तथा आश्वासन दिया कि वह जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मन लगाकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी को बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। अधिकारी व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार बधाई देने आते रहे। बड़ी संख्या में वकील, उद्योग व व्यापार प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को नये वर्ष की बधाई दी। सभी ने जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की संतुष्टि ही उनका अंतिम लक्ष्य है। नये वर्ष में वह और उनकी टीम नयी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

Related posts

admin

जन सुनवाई के दौरान अब तक मौके पर बने 75 आयुष्मान कार्ड

admin

छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा – साली ने कराया जीजा पर मुकदमा दर्ज

admin

Leave a Comment