August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

हरदोई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई मे गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हसनपुर गोपाल के पास एक्सप्रेस वे के हेलीपैड पर उतरने के बाद कुछ दूर पैदल चलकर एक्सप्रेस वे को देखा। उन्होंने कार से करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक्सप्रेस वे को समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। जनपद में एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा,सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू, विधायक सांडी प्रभाष कुमार, विधायक संडीला अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी गण उपस्थित रहे

Related posts

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रिटायर फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

जिलाधिकारी ने की ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक

admin

नए सिरे से जांच की मांग कर प्रधानमंत्री आवास योजना में लगाया घपले का आरोप

admin

Leave a Comment