October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में सेवानिवृत्त कर्मियों का धरना-प्रदर्शन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को जिला मुख्यालय ककोर पर धरना प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई है। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ हो रहे है “सौतेले व्यवहार” को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।

धरना स्थल पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि सरकार पेंशनर्स के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स से 1 रुपए पर 98.32 रुपए लौटाने का प्रावधान है, लेकिन इसके विपरीत 180 रुपए की कटौती की जा रही है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए सरकार से मांग की और यह कटौती तत्काल बंद हो गया और अधिक वसूली की गई राशि को पेंशनर्स के खातों में वापस किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में 80, 85, 90, 95 और 100 वर्ष की आयु पर पेंशन में क्रमशः 20%, 30%, 40%, 50% और 100% की बढ़ोतरी का प्रावधान है। लेकिन 65, 70 और 75 वर्ष के पेंशनर्स के लिए कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि अधिकतर पेंशनर्स इसी आयु वर्ग के हैं। उन्होंने इन आयु समूहों में क्रमशः 5%, 10% और 15% पेंशन वृद्धि की मांग को सर्वथा उचित बताया है ।

Related posts

सभी तहसीलों में हो पीस कमेटी की बैठक

admin

शराब की दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का हंगामा, तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

admin

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment