August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कछौना में वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन

कछौना में वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन

कछौना, हरदोई (भास्कर न्यूज)देश और धर्म के लिए बलिदान होने वाले गुरु गोविंद सिंह के चार साहिब जाड़ो के शहादत दिवस के उपलक्ष में पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया गया। कछौना में भाजपा पदाधिकारियों ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली। मुगल सम्राट औरंगजेब की सेवा से लड़ते हुए बलिदान हुए गुरु गोविंद सिंह के चार साहिब जाड़ों की याद में इस दिवस को मनाया जाता है। उन्होंने मुगलों को अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया, लेकिन सिर नहीं झुकाया। इनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने कहा कि, वीर बाल दिवस कार्यक्रम सिख धर्म के दशवें गुरु गोविन्द सिंह महाराज के पुत्र जोरवर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर गुरू गोविन्द सिंह महाराज को इस्लाम धर्म ना स्वीकार करने पर उनके छोटे-छोटे वीर साहिबजादों जोरावर सिंह नौ वर्ष एवं फतेह सिंह सात वर्ष को दीवारों में चुनवा दिया गया था। गुरु गोविंद सिंह महाराज ने अपने नन्हें बच्चों को दीवारों में चुनवा दिया लेकिन कभी मुगल शासकों के आगे घुटने नहीं टेके। इसीलिए बाल दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला मंत्री अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक सिंह, महामंत्री शिवम मिश्रा, अनूप शुक्ला, शिवनारायण सिंह, बाबा, सनोज राठौर, प्रतीक गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी गणों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

लखनऊ में BBAU कैंपस में लगाये गए – ‘भ्रष्टाचारी कुलसचिव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे

admin

खैर विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 39% मतदान होगा बोले-ट्रासफॉर्मर लगने पर वोट देगे

admin

छात्रों ने आकर्षक रैली आयोजित कर दिया तंबाकू नियंत्रण जागरूकता का संदेश -रैली आयोजन के अतिरिक्त तंबाकू नियंत्रण समिति का गठन

admin

Leave a Comment