June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

सीतापुर दिनांक 27 नवम्बर 2024 (सू0वि0) जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सम्मिलित प्रयास कर एवं व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाते हुये दुर्घटनाओं की संख्या में कमी किये जाने हेतु अवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने व्यापक स्तर पर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सड़कों पर सफेद पट्टी बनवाए जाने, रिफलेक्टर लगवाने, झाड़ियों की सफाई कराने, संकेतक लगवाने आदि के संबंध में भी निर्देश दिए। बार बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर उनके लाइसेंस निरस्त किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अभी तक चिन्हित किये गये ब्लैक स्पाटों की स्थिति की जानकारी करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर दुर्घटना ज्यादा हुयी हैं, वहां के ब्लैक स्पाटों को चिन्हित करते हुये आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किये जाये। सीतापुर मिश्रिख मार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षात्मक उपाय कराए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। एनएचएआई बरेली खंड से संबंधित अधिकारियों के उपस्थित न होने नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र प्रेषित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर अवश्य लगवा दिये जायें। रिफलेक्टर लगाने से सम्बन्धित नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देश दिये कि विद्यालयों में लगे वाहन सभी मानक पूरा करें, नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। सभी वाहनों का समय से फिटनेस कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। निर्माणाधीन पुलों से पहले नियमानुसार सुरक्षात्मक उपाय किए जाने एवं संकेतक लगवाए जाने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नीतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब के अपमान पर कल सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय जनता पार्टी की करेगी धरना प्रदर्शन

admin

पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर युवक ने की आत्म हत्या

admin

27 नवम्बर को दिव्यांगों को वितरण किये जायेगें सहायक उपकरणः- जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment