October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में वकीलों के साथ हुई बर्बरता से क्षुब्ध शाहाबाद तहसील के वकीलों ने जताया विरोध

गाजियाबाद में वकीलों के साथ हुई बर्बरता से क्षुब्ध शाहाबाद तहसील के वकीलों ने जताया विरोध

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)गाजियाबाद में गत 29अक्टूबर को वकीलों पर जिला जज द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चार्ज कराने से क्षुब्ध उप्र के वकील आंदोलित हो गये है।इसी क्रम में जहां हरदोई बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर जिला जज की बर्खास्तगी की मांग करते हुए मुख्य न्यायाधीश को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।वही शाहाबाद तहसील के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामजी तिवारी के नेतृत्व में मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम दीक्षा जोशी को सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है न्यायिक अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने उनके ऊपर पर लाठी चार्ज, कार्यवाही जैसी वर्तमान परिस्थिति उत्पन्न की गयी है जो किसी भी तरह बर्दाश्त योग्य नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से बार अध्यक्ष रामजी तिवारी ने जिला जज अनिल कुमार एक्स की बर्खास्तगी व घायल अधिवक्ताओं को क्षतिपूर्ति के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की मांग की है। इस मौके पर बार महामंत्री बंसत गुप्ता, अवधेश नारायण पाठक, घनश्याम तिवारी,नीरज दीक्षित, चंद्र प्रकाश दीक्षित, विमलेश लोधी,पंकज दीक्षित, कृष्ण वीर श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय , अनिल कुमार आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related posts

होली व रमजान पर्व व्यवस्थित ढंग से एक साथ मनाए जाने को लेकर डीएम ने की पीस कमेटी मीटिंग

admin

कासगंज में चैत्र नवरात्रि शुरू, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़: 50 पुलिसकर्मी तैनात,

Bhaskarnews

डाक तार विभाग कर्मचारियों ने ली सत्य निष्ठा की शपथ

admin

Leave a Comment