October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गोमती नगर में मंत्री आवास के पास खेलते हुए चार बच्चें हुए गायब, पुलिस कर रही जाँच

भास्कर न्यूज़ एजेंसी ( लखनऊ )

लखनऊ में विभव खंड से चार बच्चे घर से गायब हो गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई। मामले में लोगों ने मंत्री आवास के पास स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की शिकायत की।

पुलिस को दी शिकायत में लोगों ने बताया चारों बच्चे मंत्री आवास के पास से कहीं चले गए। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि गुल्लू पुत्र आशाराम 11 साल, विष्णु पुत्र कुबेर 10 साल, ब्रह्मा पुत्र कुबेर 9 साल और अब्दुल रहमान पुत्र शफीक घर से टहलने के लिए मंत्री आवास के पास गए थे।

वहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें बैठाकर लेकर चला गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विभव खंड के रहने वाले ये बच्चे गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे पटरी पर मिले। वहां इन्हें किसी परिचित ने ट्रैक्टर से जाते हुए देखा।

Related posts

पानी के वहाव को रोकते नहर के दोनों किनारों पर उगीं खडी झाडियां तथा पेड़ पौधे

admin

भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, प्रधान बनते ही गौरा देवी मंदिर का पंडजा खा गया सहादत नगर का ग्राम प्रधान

admin

चार शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्ता

admin

Leave a Comment