September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

गौशाला नहीं बल्कि मृतशाला साबित हो रही मुख्यमंत्री योजना की गौशालाएं – डॉ जितेंद्र सिंह यादव

अमृतपुर संवाददाता – समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं पीडीए अभियान ग्राम चौपाल के अंतर्गत अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव सपा द्वारा अपनी विधानसभा के गांव का भ्रमण किया जा रहा है लगातार लोगों से संवाद में लगे हैं।प्रदेश सचिव ने  अमृतपुर पी डी ए जन चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई गौशालाओं को गौशाला नहीं बल्कि मृतशाला बताई है सरकार को घेरते  हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं,महंगाई बेरोजगारी शिक्षा पर कई सवाल खड़े किए हैं कहा कि आलू की फसल को लेकर किसान परेशान है|

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने बताया कि खेतों में आवारा सांड फसलों को नष्ट कर रहे हैं और सरकार अपनी वाह वाई  लूटने में लगी है, पी डी ए की जन चौपाल के तहत हम लगातार सक्रिय हैं और जनता का समर्थन हमें मिल रहा है,अच्छा रिस्पांस है 2027 में निश्चित थी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बताते चले की पार्टी ने अपने सिपाहियों को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पीड़ीए जन चौपाल जागरूकता अभियान चला रखा है इसी क्रम में आज समजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने अम्रतपुर विधान सभा में 8 ग्राम चौपाल लगाई |

Related posts

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये:-डीएम

admin

सावन में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर में पैदल गश्त कर लिया व्यवस्था का जायजा

admin

हरिद्वार से 350 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर कंपिल पहुंचे छह कांवड़िये, रामेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

admin

Leave a Comment