June 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

महिलाऐ समूह का गठन कर परिवार को दे रही आर्थिक संबल

भास्कर सँवाददाता
कछौना(हरदोई) मछली पालन में महिलाएं आगे आकर समूह बनाकर समिति गठनकर रोजगार कर परिवार के आर्थिक संबल में भागीदारी कर मुख्य धारा में जुड़ रही हैं, जिससे महिलाओं को नई दिशा मिल रही है।

महिलाओं के समूह ने रविवार को बैठक कर मछली पालन के लिए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया। महिला समूह सदस्य सुमन कश्यप का सर्वसम्मति से नाम प्रस्ताव के लिए रखा गया जिसमें सभी उपस्थित महिला सदस्यों ने समर्थन दिया। महिला सदस्यों ने सचिव पद पर पूजा देवी का चयन किया। मुख्य प्रवर्तक सुमन कश्यप ने कहा कि मछली पालन के साथ मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। समिति का गठन मत्स्य जीवी सहकारी लिमिटेड जयनिषाद राज खजोहना कमालपुर द्वारा किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताओं व बैंक खाता खुलवाकर कार्य करना शुरू कर दिया। बैठक का आयोजन ग्राम सचिवालय खजोहना में किया गया। महिला सदस्यों की नई समिति के गठन व संचालन क्षेत्र की महिलाओं के लिए नजीर बन रही है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़-चढ़कर परचम लहरा रही हैं। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार में आमूलचूल परिवर्तन होगा।

इस अवसर पर महिला सदस्यगण सुमन कश्यप, राजकुमारी, सरस्वती, कलावती, रानी देवी, सुशीला सहित गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया

Related posts

3.35 करोड़ लूटकर लेगये बदमाशों का UP में शॉर्ट-एनकाउंटर:किया गया पुलिस ने दो के पैर में मारी गोली

Bhaskarnews

नशेड़ी ई-रिक्शा चालक में पुलिस को दी सूचना

admin

फर्रुखाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Bhaskarnews

Leave a Comment