October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

घायल विद्युत संविदा कर्मी मामले में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

घायल विद्युत संविदा कर्मी मामले में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
-जिस वेपन से चलाई गई गोली, पुलिस के मुताबिक उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज,/ फर्रुखाबाद
बीते दिन सोमवार की शाम को 23 वर्षीय घायल विद्युत संविदा कर्मी अंकित मिश्रा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कायमगंज लाया गया था । जहां से जांच एवं प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक्सरे एडवाइज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था । अस्पताल बेड पर उपचाराधीन घायल अंकित ने गोली मारने का आरोप अपने चचेरे भाई पर लगाया था । बताया जा रहा है कि उसके परिवार में ही पिता पुत्र आपस में झगड़ रहे थे । उनका बीच बचाव करने पहुंचे अंकित के ऊपर फायर कर दिया था । जिससे वह घायल हो गया । इस संबंध में इंस्पेक्टर कायमगंज रामअवतार का कहना है कि जिस असलाह से फायर किया है । उसके लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए कार्यवाही की जाएगी । इस गोली कांड प्रकरण में घायल अंकित के पिता ब्रजकिशोर ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकद्में में कहा है उसके परिवार के खुशीराम व उसके पुत्र दीपक के बीच झगड़ा हो रहा था। ब्रजकिशोर का कहना है इसी बीच शोरगुल सुनकर उसका पुत्र अंकित बचाने चला गया और दीपक को मना किया। तभी दीपक ने अपने पिता खुशीराम की लाईसेंसी दोनाली बंदूक से जान से मारने नीयत से फायर कर दिया । गोली अंकित के जा लगी । इससे वह घायल हो गया। दीपक मौके से बंदूक लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकद्मा दर्ज कर लिया है। इसी के साथ मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है । वहीं दोनाली लाइसेंसी बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण कार्यवाही करने की बात भी पुलिस द्वारा कही जा रही है ।

Related posts

होली का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास, आपसी सद्भाव तथा शान्तिपूर्ण ढंग से शोभनीय वातावरण में मनाया जायेः-जिलाधिकारी

admin

आगामी त्यौहारों पर जन सुविधा एवं कानून की स्थिति के साथ पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में दिए डीएम ने निर्देश

admin

अयोध्या में दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी

admin

Leave a Comment