October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना टिकैतनगर व दरियाबाद में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

*थाना टिकैतनगर में जनसुनवाई के दौरान 10 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 04 प्रार्थना पत्रों* व *थाना दरियाबाद पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।* शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 191 प्रार्थना पत्रों में से कुल 80 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।

Related posts

फर्रुखाबाद में सैनिक से ऑनलाइन ठगी:बैंक अधिकरियों ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की

Bhaskarnews

बालिकाओं के किये बनी प्रेरणास्रोत, 2 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतकर किया अपने प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन

admin

वर्ल्ड टायलेट डे पर वेणीमाधव विद्यापीठ में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment