October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा संविलियन विद्यालय बसेली का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज़ संवाददता

22 मार्च 2025

फर्रुखाबाद – निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बिछी पेपर बिक्स सही कराने के लिये निर्देशित किया, विद्यालय में बने मिड-डे- मिल की गुणवत्ता खराब पाई गयी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए, विद्यालय में कक्षा 08 में पंजीकृत 12 के सापेक्ष 05 बच्चे मौके पर उपस्थित थे, इसपर जिलाधिकारी द्वारा नारजगी व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया संबंधित अध्यापक की स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय खुम्मरपुर वि0क्षे0 बढ़पुर का निरीक्षण किया, विद्यालय में मिड-डे- मिल की खराब गुणवत्ता पाई गयी बच्चों की कम उपस्थित पाई गयी एवं विद्यालय परिसर में साफ- सफाई का अभाव पाया गया, शिक्षा का स्तर समान्य पाया गया ।
इसके बाद कन्या प्रा0 वि0 ढिलावल व प्रा0 विद्यालय गढिया वि0क्षे0 बढ़पुर का निरीक्षण किया दगया, निरीक्षण में विद्यालयों में शिक्षा का स्तर अत्यंत ही निम्न पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से मिड-डे-मिल की जानकारी ली गई व विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने व विद्यालय में खिड़कियों पर लोहे की जाली लगवाने एवं मरम्मत का कार्य कराने के लिये निर्देशित किया गया।

Related posts

पूर्व राज्य सभा सदस्य डा.अशोक सिद्वार्थ किए गए बसपा से निष्कासित

admin

मां भगवती की आराधना के लिए मंदिरों में लगा रहा देवी भक्तों का तांता

admin

आईजीआरएस शिकायतों के जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें:-डीएम

admin

Leave a Comment