September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों में पेयज़ल पाईपलाइन के विस्तार के लिए कार्य योजना बनाई जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाये।जिला स्तरीय समिति में जल प्रबंधन से जुड़े लोगों को नामित कराया जाये। योजना के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जागरूक किया जाये। परियोजना पूर्ण होने के उपरांत सड़कों की मरम्मत गुणवत्ता के साथ करायी जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण एके त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बदायूं के मिनीकुंभ मेला में भीड़ की आमद जारी: रक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी

admin

लखनऊ में बड़े भाई और छोटे भाई में हुआ था झगड़ा बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के:सिर पर मारा रॉड,

Bhaskarnews

बदायूं में युवक की संदिग्ध हालातो में हुई मौत

admin

Leave a Comment