October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाये। लगातार ख़राब प्रगति वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। भदैचा में आयुष अस्पताल के निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्य में प्रगति न आने पर ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। आवास विकास की डैशबोर्ड पर ख़राब प्रगति को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। पोर्टल पर डाटा ससमय फीड कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह

admin

इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया

admin

जनपद के तीन स्थानों पर मॉकड्रिल की प्रक्रिया हुई संपन्न

admin

Leave a Comment