June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की स्वच्छता पखवाड़ा की तैयारी की समीक्षा

जिला संवाददाता अनुराग सिंह गंगवार

फर्रूखाबाद,12 सितंबर 2024,जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा(एसएचएस) 2024के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने बाले स्वच्छता पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त सफाई मित्रो को सरकार की विभिन्न लाभप्रद योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाये एवं उनके स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाये जाये, निकायों द्वारा सभी घाटो, शौचालय, हैरिटेज एवं धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई की व्यवस्था की जाये,ग्राम, ब्लॉकवार व निकाय वार कार्ययोजना बना 14 सितंबर तक सम्मिट करे,सभी स्कूल, कालेज, ग्राम व बार्ड में स्वच्छता पखवाड़े का प्रचार प्रसार किया जाये व बैनर पोस्टर लगाये जाये, ब्लॉक स्पॉट चिंहित कर उनकी सफाई सुनिश्चित कराई जाये, इस अभियान के अंतर्गत लगातार 155 घंटो का सफाई अभियान चलाया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

आगरा के थाना अछनेरा के एसएसआई को डायरी में छिपाकर घूस लेते VIDEO:वायरल

Bhaskarnews

शहीद सम्मान रथ यात्रा देवरिया से पहुंची कस्बा रजीपुर

admin

हरदोई में सेक्रेटरी ने जिन्दा व्यक्ति का जारी कर दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, शिकायत पर डीएम ने जांच कर दिये कार्यवाही के निर्देश

admin

Leave a Comment