June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने फीता काटकर सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी ने फीता काटकर सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का किया उद्घाटन

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

रामनगर बाराबंकी।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटकर महादेवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद देवाधिदेव लोधेश्वर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर जनपद में अमन चैन के लिए कामना की। विश्व कल्याण द्वार पर पंडित आदित्यनाथ तिवारी, अनिल शास्त्री, शिवमंगल पाठक, रामानुज पाठक, एवं अखिलेश तिवारी ने परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर 10वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड के द्वारा मधुर ध्वनि के बीच यूनियन इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के पुजारी आदित्यनाथ तिवारी एवं अनिल शास्त्री के द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, उप जिलाधिकारी पवन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शरद अवस्थी को अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। स्वयं सहायता समूह खादी एवं ग्रामोद्योग उद्यान विभाग आदि के द्वारा हस्त निर्मित वस्तुएं कपड़े इत्यादि प्रदर्शनी में मौजूद थे। मेला प्रशासन के द्वारा महोत्सव शुभारंभ के अवसर पर पूरे मेला क्षेत्र को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया था व्यापक स्तर पर साफ सफाई कराई गई थी सजावट की सुंदरता लोगों का मन मोह रही थी। इस मौके पर महादेवा महोत्सव सचिव एवं उप जिलाधिकारी पवन कुमार ल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारण, बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी, महामंत्री सुरेश शास्त्री, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज महादेवा संतोष कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नानमून शुक्ला, ग्राम प्रधान राजन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, ज्ञान कुमार सिंह, सपा नेता शीतला बक्श सिंह, दयाशंकर तिवारी, श्यामू, रवी मिश्रा, सुनील वर्मा, कीर्ति सिंह, छेदी सिंह व विजय सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

फोटो वायरल करने की धमकी पर प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या

admin

admin

यह जनपद आदि काल से ही अपनी वक्षस्थली में अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए

admin

Leave a Comment