September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

दरोगा बोला-मेरी बीवी लुटेरी,10 बैंक खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन

कानपुर – दरोगा बोला शादी के बाद 21 जून को मैं छुट्‌टी पर घर आया। दिव्यांशी भी घर पर ही थी। मैंने जैसे ही उसका मोबाइल लिया तो वह बेचैन हो उठी। मैंने उससे पूछा कि जब मैं घर आता हूं तो सभी यूपीआई एप क्यों डिलीट कर देती हो…? मैंने जबरन सभी यूपीआई एप डाउनलोड कराए। एप में 10 से ज्यादा खाते और करोड़ों के ट्रांजैक्शन देखकर मैं दंग रह गया। मैंने इस बारे में पूछा तो वह झगड़ा कर मायके भाग गई।

यह कहना है कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव का। जिनकी पत्नी ने 4 दिन पहले 14 लाख रुपए हड़पने और कई महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। आदित्य ने बताया कि उनकी पत्नी लुटेरी दुल्हन है। दो बैंककर्मी और एक दरोगा से शादी करके उन्हें ठग चुकी है। शक होने के बाद आदित्य ने 5 महीने तक पत्नी के बारे में जांच की और सारे दस्तावेज जुटाए।

Related posts

कानपुर में स्वरूप नगर में एजेंसी का शटर नहीं उठा पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर:

admin

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Bhaskarnews

कानपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडलायुक्त का घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे बर्खास्त:

Bhaskarnews

Leave a Comment