September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

बाड़मेर इलाके में जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल:अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भरे;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

राजिस्थान संवाददाता –

बाड़मेर में एक खेत में जमीन से क्रूड ऑयल निकल रहा है। पिछले 4 दिन से निकल रहे क्रूड ऑयल को एक गड्डे में भरा जा रहा है, जिससे अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भरे जा चुके हैं।

वहां से करीब 40 मीटर दूरी पर ऐश्वर्या वेटलैंड (तेल का कुआं) है। अधिकारियों को इसकी पाइपलाइन में लीकेज का शक है, जिसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मौके पर केयर्न वेदांता कंपनी के अफसर मौजूद है। लोगों का कहना है कि यहां 24 फरवरी को ब्लास्ट भी किया गया था, जिससे घरों और स्कूल में दरारें आ गई। मामला कवास गांव का है। दरअसल, 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे किसान हरजीराम खोथ के खेत में अचानक जमीन से क्रूड ऑयल निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते खेत के एक हिस्से में तेल फैल गया। सूचना पर कंपनी के इंजीनियर्स की एक टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी क्रूड ऑयल प्रोडक्शन के लिए ब्लास्ट करती है। इससे हमारे घरों में दरारें आ रही है। 24 फरवरी की रात को अचानक तेज ब्लास्ट होने से जमीन में कंपन हो गया। ऐसे लगा जैसे भूकंप आ गया। डर के मारे घरों से बाहर निकले। स्कूल, घरों में दरारें आ गई थी।

किसान हरजीराम खोथ का कहना है- क्रूड ऑयल के रिसाव से एक बीघा जमीन में खेती खराब हो गई है। फसल भी प्रभावित हुई और जमीन भी तैलीय हो गई है।

Related posts

लखनऊ के BLO का 19 दिन से कोई सुराग नहीं:लगाई मदद की गुहार

admin

शिविर लगा समर्पण सेवा समिति ने मरीजों की निशुल्क जांच कर बाटीं दवाइयां

admin

*तेज रफ्तार डंपर मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर,साइकिल सवार की हालत गंभीर*

admin

Leave a Comment