October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

गांव बघौना में खेत की मेड़ काटने का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी गिरजाशंकर के खेत की मेड़ को गांव के ही एक युवक ने काट दिया।

जब गिरजाशंकर को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने युवक से मेड़ काटने का विरोध किया। इसके बाद युवक ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया और जब गिरजाशंकर ने इसका विरोध किया, तो युवक मारपीट करने पर आमादा हो गया।

इस मामले में गिरजाशंकर ने थाना पुलिस में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

लखनऊ मेंADCP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:गाने पर थिरकीं

Bhaskarnews

डॉक्टर बोला- मरीज मरे तो मरने दो, हम नौकर नहीं किसीके :कन्नौज मेडिकल

Bhaskarnews

‘धुरंधर: द रिवेंज’19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

Bhaskarnews

Leave a Comment