August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जैन धर्मालंबियों ने अपनी धार्मिक परंपरा के अनुरूप निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा

जैन धर्मालंबियों ने अपनी धार्मिक परंपरा के अनुरूप निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा
-शोभायात्रा में महिलाओं तथा बच्चों ने उत्साह पूर्वक श्रद्धानवत हो की सहभागिता
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
दिगम्बर जैन धर्म के मानने वालों ने अपने आराध्य एवं पूज्यश्री चंद्रप्रभु जी एवं श्री पार्श्वनाथ जी के जन्म एवं तप कल्याण तिथि पर आज स्थानीय जैन मंदिर पर जैन महिला समाज, कायमगंज ने प्रातः एक भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया । इस पालकी में भगवान पार्श्वनाथ जी की एक अष्ट धातु की प्रतिमा विराजमान की गई एवं पालकी को उठाने का सौभाग्य राहुल, रोहित, एंजिल, अविन, ऋषभ, शशांक, अंशुल, मोहित, उज्ज्वल, अनन्त इत्यादि को प्राप्त हुआ । पालकी यात्रा के उपरांत मंदिर जी में जन्माभिषेक शांति धारा का आयोजन किया गया । तत्पश्चात श्री पार्श्वनाथ विधान का आयोजन एंजिल एवं मोहित के निर्देशन में किया गया जिसमें समाज के सभी पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी सहभागिता देकर अपार पुण्य का संचय किया । सबसे अन्त में निःशुल्क स्वल्पाहार की व्यवस्था भी महिला कमेटी ने की । इस पूरे कार्यक्रम में दिगम्बर जैन महिला समाज, कायमगंज की महामंत्री आयुषी, उपाध्यक्ष रश्मि, सहमंत्री बीनू एवं उर्मिला, ऊषा, मीरा, प्रियंका, प्रगति, मीनू, तृप्ति, अनीता, सोनल, शिप्रा, अंशू, लवली, सुनीता, शशी, ममता, शिवांगी, श्वेता, लकी, प्राची इत्यादि महिलाएं, पारस, सरल, अमन, अखिलेश, संतोष, विनीत, मनीष, सम्यक, नितिन, आशीष, कपिल, प्रदीप, अनिल, नीरज, सुधीर, जैनेन्द्र, प्रद्युम्न, विपिन, मयंक, प्रभाकर, शीनू, आयुष, शिवांक इत्यादि पुरुष संभव, श्रेय, अनन्त, परी, महक, अक्षत, शानवी, नव्या, आर्यांश, अनव, आरोही, आदि, अवि, आनी, नमन, वीर इत्यादि बच्चे उपस्थित रहे ।

Related posts

कार सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी मुनीम के गोली मारकर की लूट

admin

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी परीक्षा समाप्ति तक रहे मुस्तैद :-डीएम

admin

13वें तीर्थंकर भगवान विमल नाथ की जन्म एवं तप कल्याणक भूमि पर गुरु पूर्णिमा पर विमलनाथ तीर्थ संत निवास का हुआ भव्य शिलान्यास, जैन समाज में खुशी की लहर

admin

Leave a Comment