October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर में फंसकर हुई मौत

दिव्यांग ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर में फंसकर हुई मौत
ब्यूरो भास्कर
रिपोर्टर दीपक
यह ख़बर फर्रुखाबाद जिले
की है, जहां एक दिव्यांग ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। नेकराम (50 वर्ष) नामक चालक खेत की जुताई कर रहे थे, तभी वे ट्रैक्टर की सीट से गिरकर रोटावेटर में फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना खिमसेपुर गांव में हुई, जहां नेकराम पवन सिंह के खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेकराम शराब के नशे में थे, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे रोटावेटर में गिर पड़े। पड़ोस में काम कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर बंद किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
नेकराम अपने पीछे दो बेटे (18 और 15 वर्ष) और पत्नी माया देवी को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गणो द्वारा कृषि अधिकारी एवं सहकारिता अधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई

admin

शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: जिलाधिकारी

admin

हाईकोर्ट वकील के ऊपर हॉकी-डंडे से मारकर कि हत्या ; आवाज आई- ट्रैक्टर चढ़ा दिया

Bhaskarnews

Leave a Comment