October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

धनतेरस पर सजा बाजार उमड़ी भीड़ -बढ़ी रौनक -बर्तन सोना चांदी मिष्ठान वस्त्र आदि की सजी धजी दुकानों पर ग्राहकों का लगा तांता

धनतेरस पर सजा बाजार उमड़ी भीड़ -बढ़ी रौनक
-बर्तन सोना चांदी मिष्ठान वस्त्र आदि की सजी धजी दुकानों पर ग्राहकों का लगा तांता
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 अक्टूबर 024
दीपावली त्यौहार से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है । इस त्यौहार के मानने के पीछे पौराणिक के किवदंतियां के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के उपरांत हाथ में कलश धारण किए भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे । वहीं जैन मान्यता के अनुसार भगवान महावीर तीसरे और चौथे ध्यान में जाने के बाद दीपावली वाले दिन निर्वाण को प्राप्त हुए थे । इसलिए इस को “धन्य तेरस” के नाम से मान्यता प्राप्त हुई ।जैसी तमाम धार्मिक मान्यताओं किवदंतियों तथा परंपराओं के अनुसार भारत वर्ष में तथा उस जगह जहां भारतीय लोग स्थाई अथवा अस्थाई रूप से रह रहे हैं । ऐसी हर जगह धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है : – खैर जो भी हो आज इस अवसर पर खास कर बर्तनों मिष्ठान तथा ज्वेलर्स एवं वस्त्र तथा रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के साथ ही पूरा बाजार दुल्हन की तरह सजा हुआ है। इस गुलजार बाजार में ग्राहकों की भी बेशुमार भीड़ उमड़ रही है । कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे ।समुद्र मंथन के दौरान उनके हाथ का कलश शुभ संकेत के रूप में मानते हुए मान्यता के मुताबिक आज के दिन बर्तन खरीदने से खरीदार के घर में धन-धान्य कीअधिकता बढ़ जाती है जैसे विश्वास को लेकर लोग बर्तनों की दुकान पर जाकर अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं । वहीं कुछ आर्थिक रूप से संपन्न लोग सोने चांदी के सिक्के तथा चांदी एवं सोने से बनी देवी देवताओं की मूर्तियां भी इस अवसर पर खरीदने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं ।दीपावली के अवसर पर नए परिधान पहनने की रिवाज के कारण कपड़ों तथा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भी अच्छी खरीद हो रही है ।इसी के साथ मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी पूर्वानुमान के अनुसार तैयार करके रखी गई मिठाइयों की बिक्री हो रही है ।. यहां हर ग्राहक अपनी रुचि के अनुसार मिष्ठान की खरीदारी कर रहा है । इतना ही नहीं घरों में पकवान बनाने के लिए सब्जियों तथा परचून की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही है । पूरा बाजार गुलजार है ।अपेक्षाकृत ग्राहकों की संख्या काफी बढी हुई है । लेकिन महंगाई के कारण नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग खरीदारी तो कर रहे हैं । लेकिन कुछ वर्ष पूर्व की अपेक्षा इस बार त्योहार पर अपना काम चलाने के लिए औपचारिकता भर जरूरत की अपेक्षा काम चलाने के लिए ही खरीदारी कर पा रहे हैं । दो पहिया तथा चौपहिया वाहनों एवं ट्रैक्टर ऐजेंसियों पर वाहन खरीद के लिए काफी ग्राहक पहुंच रहे हैं । फिलहाल बाजार में भीड़ है । दुकानें गुलजार हैं , ग्राहक भी पहुंच रहे हैं, हर जगह लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है , जैसी स्थिति में धनतेरस वाले दिन आज त्यौहार की रौनक चारों तरफ नजर आ रही है ।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की बैठक

admin

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

admin

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

admin

Leave a Comment