October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ की बैठक

फर्रुखाबाद- आज शमशाबाद नगर पंचायत कार्यालय में अमृत योजना के तहत किया गया बैठक का आयोजन किसी आयोजन में मुख्य बिंदु टूटी सड़के एवं जगह-जगह जल भराव से आम जनता को आवागमन में हो रही कठिनाइयों को लेकर आज कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम फारुकी ने जल निगम के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस विषय पर गहन चर्चा की उन्होंने कहा कि नगर में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत निर्माण अधिनियम कार्य से नगर वासियों को हो रही परेशानियों एवं कठिनाइयां, एवं दुर्घटनाओं जैसी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता जल निगम, अपर अभियंता जल निगम एवं अन्य जल निगम कर्मचारियों के संयुक्त बैठक की। जिसमें जल संयोजन क्षत्रिग्रस्त नालियों व मैन रोड़ों की मरम्मत के कार्य की व्यापक चर्चा कर विभिन्न स्थानों की कमियों से अवगत कराया। इस मौके अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम को कर्मियों के बारे में जानकारी दी गई अधिशासी अभियंता जल निगम ने सहायक अभियंता जल निगम एवं अपार अभियंता जल निगम व कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन सभी कर्मियों को दुरुस्त किया जाए जिससे आम जनता को किसी प्रकार के कोई दिक्कत ना हो उन्होंने अध्यक्ष प्रतिनिधि को जल्द से जल्द इन सभी कर्मियों को दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर सभासद साजिद अंसारी, विक्रम दिवाकर, मूवीन आलम, इमरान खान, ओमवीर जलकल प्रभारी, सफाई नायक राजेश कुमार, बनारसी,नजीर खान, रानू ,शशिकांत आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान

admin

दबंगों के द्वारा धारदार हथियार से युवक पर हमला हुई मौत

admin

बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के चालान

admin

Leave a Comment