July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नववर्ष के उपलक्ष्य में गणित विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज पी.बी.आर. इण्टर कालेज तेरवा गौसगंज हरदोई में नववर्ष के उपलक्ष्य में गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्री प्रदीप नारायण मिश्र, डा० मृदुल वर्मा, आकाश कुमार व सत्यनिष्ठ, कु० अंकिता श्रीमती ऊषा देवी के मार्गदर्शन में अपनी वैज्ञानिक सोच व गणितीय दक्षता का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विज्ञान व गणित के विभिन्न क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, और नवाचारी वैज्ञानिक व गणितीय समाधानों को प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने अपनी विचारशीलता को विभिन्न माडलों व रंगोली माध्यम से दिखाया कि वे वैज्ञानिक सोच रखने के साथ गणित के क्षेत्र में कौशल और उत्कृष्टता में माहिर हैं। प्रदीप मिश्र ने बताया, गणित/विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों की विज्ञान/गणित में रूचि बढ़ाने के साथ उनकी वैज्ञानिक सोच द्वारा दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान ढूढने व उनकी गणितीय दक्षता को प्रोत्साहित करने का एक अद्वितीय मौका है। गणित शिक्षक आकाश कुमार व सत्यनिष्ठ ने बताया कि विभिन्न माडल द्वारा बच्चे मनोरंजक ढंग से गणित व विज्ञान को आसानी से सीखते हैं, जिससे उनकी रुचि विज्ञान व गणित में बढ़ती है। प्रबन्धक इं० अचिन सिंह पटेल ने बच्चों द्वारा बनाए गए माडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक व गणितीय दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा० राम नरेश मिश्र सुशील कनौजिया, अजय प्रताप, राकेश राजवंशी, शम्भूनाथ मिश्र, ओम प्रकाश, राकेश द्विवेदी, शिवलाल राम मनीष कुमार पाठक , नन्हे लाल, लक्ष्मी शंकर द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, रामलाल, राहुल चौरसिया, मनोज पाल, भानुप्रकाश, अरविंद जी, कु० गरिमा सिंह, साधना पाल के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार बच्चों द्वारा बनाए गए माडल व रंगोली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

हर समय लगने बाले जाम में मरीज को ला रही एंबुलेंस फसी – लाइलाज हो चुका जाम हर रोज पांच से दस मिनट के औसत अंतर से लगना जरूरी सा हो गया है

admin

निर्माणाधीन अटल चौक का निरीक्षण कर डीएम ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

admin

गोली लगने से संविदा बिजली कर्मी घायल – अपने ही चचेरे भाई पर लगाया गोली मारने का आरोप

admin

Leave a Comment