October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नवाबगंज में राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन

नवाबगंज में राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन
भास्कर ब्यूरो
नवाबगंज फर्रुखाबाद
नगर में ब्लॉक परिसर में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनके लिए विशेष रूप से आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए, ताकि उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को सहायक उपकरण जैसे कि श्रवण यंत्र, चश्मे, ट्राईसाइकिल आदि प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही एडिप योजना अधिकारों और विकास के लिए दिव्यांगजन योजना के तहत दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। यह योजना दिव्यांग जनों के लिए उनके जीवन को आसान बनाने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत , मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, शिव मंगल सिंह आदि लोग रहे।

Related posts

घायल हुए गोवंश की सुरक्षा तथा उपचार को लेकर गौ रक्षा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने जताया आक्रोश

admin

गन पॉइंट पर बंधक बना बाइक सवार बदमाशों ने परचून दुकानदार को लूटा

admin

ससुराली जनों द्वारा की गई मारपीट से अपमानित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

admin

Leave a Comment