October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नाबालिग पुत्री को छेड़ने वाले कलयुगी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नाबालिग पुत्री को छेड़ने वाले कलयुगी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हरदोई (भास्कर ब्युरो)शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में कलयुगी बाप द्वारा अपनी सौतेली नाबालिग लड़की को छेड़ने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की रिपोर्ट पीड़िता नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज कर कलयुगी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जानकारी देते हुए सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ला निवासी विनोद पुत्र सियाराम अपनी दूसरी पत्नी और सौतेली पुत्री के साथ नोएडा में रहकर जीवन यापन करता है।कस्बे के मोहल्ले में उसके भाई की तबियत खराब थी जिसको देखने वह अपनी सौतेली 13 वर्षीय पुत्री के साथ आया था।रविवार की शाम को आरोपी पिता ने सौतेली पुत्री के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां की लिखित सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

जज की बेटी की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी

admin

भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस:फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण

Bhaskarnews

संबिधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

admin

Leave a Comment