July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन अबोध बच्चों का मोह छोड़ की आत्म हत्या

पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन अबोध बच्चों का मोह छोड़ की आत्म हत्या
– मृतका के मायके बालो ने समझौते में पूरी प्रापर्टी तीनों बच्चों के नाम करने की रखी शर्त – परेशान ससुरालियों ने शर्त मान भर दी हामी
भास्कर न्यूज एजेंसी –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन बच्चों का मोह छोड़ फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । यह दुखद घटना कायमगंज के मोहल्ला पाठक नई कालोनी की बताई जा रही है । यहां की निवासी एक महिला का पति से फोन पर विवाद होने पर सुबह तड़के बच्चों को कमरे में सोता छोड़ दूसरे कमरे में पंखे से अपने ही दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला पाठक नई कालोनी निवासी दिलीप पाल एक कपड़े की दुकान में काम करता है। दो दिन पहले वह दुकान के लिए कपड़ा खरीदने जयपुर गया था। आज सुबह उसकी 33 वर्षीय पत्नी मधु ने घर में ही पंखे से अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने फांसी लगाई उसके दो बेटे और एक बेटी दूसरे कमरे में सोए हुए थे। उसकी पुत्री अनन्या जब सुबह सो कर उठी तो उसने अपनी मां को पंखे पर लटका देखा। उसकी चीख निकल गई। उसने तुरंत पास में रहने वाले अपने चाचा सनी और बाबा जय सिंह को सूचना दी। घटना स्थल पर कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलने के कुछ ही देर में डायल 112 का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। थोड़ी ही देर में मृतका का पति दिलीप भी घर पहुंच गया । जहां अनहोनी दुखद घटना देख गश खाकर गिर पड़ा। परिजनों ने उस पर पानी के छींटे डाल कर होश में लाने का प्रयास किया । घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे । उन्होंने दिलीप से घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि वह दो दिन पहले दुकान के काम से जयपुर गया था। इस दौरान मधु फोन पर उसे ताने देती रहती थी। शुक्रवार रात भी उसका फोन पर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर मृतका का पिता गीतम सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के ससुराली जनों से उसके दो पुत्रों और एक पुत्री के नाम दिलीप के हिस्से की जमीन मकान आदि संपत्ति नाम करने का दबाव बनाया। परेशान लाचार जैसी हालत में दिखाई दे रहे शोक संतृप्त परिवार वालों ने हामी भर दी । वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Related posts

पाखंडवाद के जहर से दलित समाज के बच्चों को रखें दूर – सुरजीत वर्मा

admin

किसान यूनियन ने इफको केंद्र प्रभारी पर ब्लैक में खाद बेचने के आरोप सहित अन्य समस्याएँ बता सौंपा ज्ञापन – की कार्यवाही करने की मांग

admin

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment