October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पति से हुई हल्की नोंक झोंक के बाद गर्भवती ने कांच पीसकर खाया – गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेन्टर किया गया रेफर

पति से हुई हल्की नोंक झोंक के बाद गर्भवती ने कांच पीसकर खाया
– गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेन्टर किया गया रेफर
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मझोला में एक गर्भवती महिला ने कांच पीस कर खा लिया । जिसे उपचार के लिए नगर स्थित सीएचसी लाया गया था । यहां से प्राथमिक उपचार बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया । वहीं घटना की सूचना अस्पताल से कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई है । बताया गया कि गांव मझोला निवासी 20 वर्षीय प्रीती को उसका पति शिवम् व सास गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। परिजनों के अनुसार महिला प्रीती गर्भवती है। उनके अनुसार कुछ समय पहले पति पत्नी में किसी बात पर मामूली सी नोंक झोंक हो गई थी । जिससे महिला गुस्से में आ गई थी । लेकिन उस समय समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया गया था । किन्तु उसके कुछ समय बाद ही प्रीती ने कांच पीस कर किसी तरल पदार्थ में घोल कर पी लिया । हालत बिगडती देख घबराए परिजन सरकारी अस्पताल लेकर आए । जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया ।ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि महिला द्वारा परिजन कांच पीस कर पीने की बात बता रहे हैं। हालत गंभीर है। ऑक्सीजन लगा दी गई है । वहीं लोहिया अस्पताल रेफर कर – मेमो भेज पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है ।
इनसेट : –
एक अन्य नवविवाहिता ने भी खाया जहर
कायमगंज –
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव गढ़िया मजरा सिवारा खास निवासी नवविवाहित शिखा ने संदिग्ध परिस्थिति में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया गया कि शिखा की शादी अभी लगभग तीन महीने पहले ही हुई है । जहर सेवन से हालत गंभीर होती देख जानकारी होते ही परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाए । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बाद प्राथमिक उपचार लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया ।

Related posts

सत्ताधारी खनन माफियाओ पर खनन अधिकारी मेहरबान, राजस्व को लगाते लाखो का चूना।

admin

लोकसभा में पक्ष में 269, विरोध में 198 वोट पड़े; कांग्रेस ने कंहा , सरकार के पास बहुमत नहीं

admin

होली का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास, आपसी सद्भाव तथा शान्तिपूर्ण ढंग से शोभनीय वातावरण में मनाया जायेः-जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment